Product Description
हिरण मंगल बद का उपाय
DEER REMEDY FOR MANGAL BADH
मंगल बद हमारे जीवन में सुखो को बहुत बुरी तरह से प्रभावित करता है| मंगल बद बुराई का कारक होता है| ऐसे लोग अंदर से डरपोक होते हैं|
ऐसे लोगों की नजर अजीब सी होती है| लोग उनकी आलोचना करते रहेंगे मगर उनमें इतना दम नहीं होता कि वह उनकी आलोचनाओं का जवाब दे सके| वह अपना घर फूक कर तमाशा देखने वाला व्यक्ति होता है|
ऐसे लोग मंद भाग्य होते हैं| हर खुशी के बाद उनके जीवन में गम के बादल छा जाते हैं| वह अपनी धन दौलत, माता-पिता और परिवार के लिए भी शुभ नहीं होते |ऐसे लोगों की आंखों की रोशनी बहुत कमजोर होती|
कौन सी ग्रह स्थितियां बनाती है मंगल बद
जब भी मंगल का संबंध खाना नंबर 8 से होगा या बुध से होगा तो मंगल बद होगा |
मंगल अगर केतु के साथ हो या फिर आठवें घर में केतु हो तो भी मंगल बद होगा|
कुंडली में जब भी सूर्य और शनि इकट्ठे होंगे तो मंगल बद होगा|
मंगल को चंद्रमा की सहायता ना मिल रही हो यानी के सूर्य और चंद्रमा खाना नंबर 1 या 8 में ना हो तो मंगल बद होगा|
खाना नंबर 9 में अगर शुक्र आ जाए तो भी मंगल बंद होगा|
अगर सूर्य खाना नंबर 6,7,10 या 12 घरों में हो तो भी मंगल बद होगा|
अगर बुध और केतु खाना नंबर 1या 8 में आ जाएं तो भी तो भी मंगल बहुत ही ज्यादा बुरे प्रभाव देता है|
क्या करें उपाय
आप चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें|
मंगल बद का छल्ला पहने|इसे अपने नाम से अभिमंत्रित जरूर करवा लें|
बरगद के पेड़ पर 43 दिन मीठा दूध चढ़ाएं और गीली मिट्टी का तिलक अपने माथे पर लगाएं |
43 दिन लगातार कौवे और कुत्तों को गुड़ की बनी हुई 8 तंदूरी रोटीया खिलाएं |
मंगल बद का जानवर हिरण होता है| आप चांदी या पीतल के बने हुए हिरण की मूर्तियां ले और इनको जल प्रवाह करें|