Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet 🌎 Control Your Destiny
Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here.... I wish to introduce myself that I am an astrologer, Numerologist, Vaastu Consultant and Medical Astrologer for the past 19 years. I can able to cast the horoscope/kundli and give prediction and also do the matching the horoscopes for marriage. Since I have specialized in Lal Kitab & Vaastu, Num... Read more

Founder

Jyotishaacharya Bhagyaraj

Masik Rashifal / मासिक राशिफल
Masik Rashifal मासिक राशिफल | मंथली प्रेडिक्शन
2024-03-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा|

मार्च 2024

मेष राशिफल | एरीज़ राशिफल

राशि शुभ दिनाँक3,4,6,9,10,14,18,19,26,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,7,8,16,18,26,27

इस माह आप काफी सक्रिय रहेंगे। नव विवाहित दम्पति कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको समय का भरपूर समर्थन मिलेगा। 13 अप्रैल को सूर्य के राशि में प्रवेश करने से आपकी स्थिति मजबूत होगी। अधिकारी वर्ग आपकी पदोन्नति को लेकर योजना बना सकते हैं। इससे करियर के मामले में आपको बड़ा उछाल मिल सकता है। अपने पुराने सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। दूसरे सप्ताह में आपको प्रोफेशनल यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।इस सप्ताह आप काफी सक्रिय रहेंगे। नव विवाहित दम्पति कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको समय का भरपूर समर्थन मिलेगा। 13 अप्रैल को सूर्य के राशि में प्रवेश करने से आपकी स्थिति मजबूत होगी। अधिकारी वर्ग आपकी पदोन्नति को लेकर योजना बना सकते हैं। इससे करियर के मामले में आपको बड़ा उछाल मिल सकता है। अपने पुराने सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। दूसरे सप्ताह में आपको प्रोफेशनल यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मास की शुरुआत में वक्री बुध के कारण आपके निकटस्थ लोग ईर्ष्यालु व्यवहार कर सकते हैं। चौथे सप्ताह में राशि स्वामी के द्वादश भाव में गोचर होने से स्वास्थ्य समस्याओं में धन खर्च करना पड़ेगा। मित्रों पर ज्यादा भरोसा न करें। मन में अशान्ति बनी रहेगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ हो सकते हैं। नया कार्य प्रारम्भ करने की प्रेरणा मन में जागृत होगी। लेकिन आप मेहनत को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। वक्री बुध आपको निर्णय को लेकर कुछ परेशान करेगा। इसीलिये धैर्य न खोयें क्योंकि धीरे-धीरे ही सही पर कार्य पूर्ण अवश्य होंगे।

वृषभ राशिफल | टौरस राशिफल

राशि शुभ दिनाँक6,7,12,16,17,24,25,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,10,11,20,28,29

महीने का प्रारम्भिक भाग आपके लिये विशेष शुभ रहेगा। इस माह बौद्धिक कार्यों में आप काफी संलग्न रहेंगे। जॉब और व्यवसाय में वातावरण काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाला है। लेकिन इसके बावजूद आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रियजनों के साथ पर्यटन पर जाने का विचार बनायेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये अवसर मिलेंगे। आपके विचार काफी क्रान्तिकारी रहेंगे। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। महीने का द्वितीय सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है।

अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान होगी। जीवनसाथी को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माह के अन्तिम सप्ताह में कार्यों में मन नहीं लगेगा। जबरदस्ती के काम करने पड़ेंगे। धन के लेन-देन वाले मामलों को लेकर सावधानी रखें। घर के रखरखाव सम्बन्धी कार्यों में काफी धन खर्च होगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसीलिये अपने पेपरवर्क को आप हमेशा दुरुस्त रखें। चौथे सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। इस महीने मधुमेह के रोगियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशिफल | जेमिनाइ राशिफल

राशि शुभ दिनाँक2,4,5,9,11,12,16,20,21,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,7,8,16,17,21,24,25,27

महीने की शुरुआत में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आप लोगों के लिये काफी नरम रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी कार्यशैली पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रिटेल व्यापारियों के लिये पूरा महीना बहुत अच्छा रहेगा। इसके साथ ही आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। जिससे आपसे लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को महीने के उत्तरार्ध में जॉब के आकर्षक अवसर मिल सकते हैं। इस माह कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि मिलेगी। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहने वाले हैं। महीने के अन्तिम सप्ताह में बुध अपनी नीचता त्यागकर एकादश भाव में भ्रमण करेंगे जिससे आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

माह की शुरुआत आपके लिये खास नहीं रहेगी। भविष्य की योजनाओं के लिये आपको धन का इन्तजाम करना पड़ेगा। कुछ लोग आपके साथ धोखा भी कर सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातें दोबारा आपके सामने आ सकती हैं। पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। वरिष्ठ अधिकारियों से अपने सम्बन्ध मधुर रखें। अन्यथा वे आपके विरुद्ध भी हो सकते हैं। महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

कर्क राशिफल | कैंसर राशिफल

राशि शुभ दिनाँक5,7,8,14,16,21,24,25
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,3,9,10,18,19,22,27,30

इस महीने आप काफी संयमित और सकारात्मक रहना होगा। दार्शनिक और महत्वपूर्ण चर्चाओं की ओर आपका झुकाव तेजी से बढ़ेगा। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ होगा। मल्टीनेशनल कम्पनियों में कार्यरत लोग बीमा और अन्य जगहों पर बड़ा निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों के बीच आपकी अलग ही प्रतिष्ठा रहेगी। गरम और ठन्डे माहौल में एकदम से जाने से बचें। लोग आपसे अपने मन की बातें व्यक्त करने का प्रयास करेंगे। दूसरा और पाँचवा सप्ताह काफी शुभ रहेगा।

इस महीने आपको अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लेकिन उसमें आपको परेशानी होगी। परिवार में कुछ कारणों से झगड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी की कुछ बातें आपको व्यथित कर सकती है। अपनी गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें। सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर भी कुछ समस्या होने की आशंका है। गठिया और डायबिटीज़ के रोगियों को समस्या हो सकती है। महीने के अन्तिम तीन-चार दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशिफल | लियो राशिफल

राशि शुभ दिनाँक1,7,9,10,16,17,19,23,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,5,11,12,20,21,24,30

महीने के पूर्वार्ध में आपको कुछ खास और महत्वपूर्ण कार्यों में जुटना पड़ेगा। महीने का प्रथम सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके देगा। कार्यक्षेत्र में नयी जिम्मेदारियाँ और नये काम आपको मिल सकते हैं। इस महीने आप सभी कार्यों को एकाग्रचित्त होकर करेंगे। प्रभावशाली लोग आपकी मदद करेंगे। सरकारी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में परस्पर सहयोग और सामन्जस्य में वृद्धि होगी। पराक्रम और आत्मविश्वास के बलबूते परेशानियों को आप दूर कर लेंगे। धर्म-अध्यात्म में आप विशेष रुचि लेंगे।

यदि आपकी कोई महिला बॉस हैं तो उनसे आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। दूसरों के मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करें। दूसरे सप्ताह में काम के दबाव के कारण थकान और चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी हो सकता है। नसों में खिंचाव की समस्या भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। इन्टरव्यू आदि में अपेक्षित परिणाम प्राप्त होने में कठिनाई होगी। खान-पान में पर्याप्त पोषण व शुद्धि का ध्यान अवश्य रखें। दूसरा और चतुर्थ सप्ताह शुभ नहीं रहेगा।

कन्या राशिफल | वर्गो राशिफल

राशि शुभ दिनाँक2,3,9,11,12,18,19,21,24,25,30,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,5,13,14,22,23,27

महीने की शुरुआत आपके लिये काफी शुभ रहने वाली है। आपके राजनीतिक सम्पर्कों में वृद्धि होगी। नये मैत्री सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से आपको सहायता मिलेगी। महीने के प्रथम सप्ताह में अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर भी घर में चर्चा चलती रहेगी। प्रेम विवाह के लिये परिवार की अनुमति मिल सकती है। बहुत सी चीजों को एक साथ सम्भालने का दबाव रहेगा लेकिन आप इसे अच्छे से कर पायेंगे। रुके हुये कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। तीसरा और पाँचवा सप्ताह भी शुभ है।

जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार किसी भी स्थिति में खराब न करें। ऐसी स्थितियों में आप घिर सकते हैं जहाँ आपको झूठ बोलना पड़ सकता है। अड़ियल रवैये के साथ किसी भी मामले को न लें वरना उसके परिणाम गम्भीर भी हो सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों को लेकर किसी भी तरह से लापरवाही न करें। धन की स्थिति भी थोड़ी कमजोर हो सकती है। गले में खराश जैसी समस्याओं को हल्के में न लें। आपको पड़ोसियों और सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। दूसरों की गारण्टी लेने से आपको नुकसान हो सकता है। महीने का चौथा सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं है।

तुला राशिफल | लिब्रा राशिफल

राशि शुभ दिनाँक4,5,11,12,20,21,23,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,7,8,10,16,17,24,25,30

यह माह उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। 14 मार्च को सूर्य के गोचर परिवर्तन करने के बाद से आपके ऊपर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी सृजनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। अपनी मेहनत और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर पायेंगे। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी ख्याति मिल सकती है। आपके जीवन स्तर में काफी भव्यता रहेगी। महीने के उत्तरार्ध में आपको काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। चतुर्थ और पञ्चम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाले हैं।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको पिता के स्वास्थ्य की थोड़ी चिन्ता रहेगी। ऐसे कार्यों से बिल्कुल दूर रहें जो आपको असहज करते हों। किसी बड़ी योजना को बनाते समय उस पर पूर्ण जानकारी ले लें। घर का वातावरण कुछ कलह पूर्ण हो सकता है। सन्तान को लेकर आप दूसरे सप्ताह में कुछ परेशान हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर यह माह अनुकूल नहीं है। मन में किसी तरह का वैचारिक द्वन्द आपको परेशान करता रहेगा। अस्वस्थ लोग दवाइयों के कोर्स में कभी भी लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशिफल | स्कॉर्पिओ राशिफल

राशि शुभ दिनाँक2,3,7,8,14,16,17,23,25,30,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,9,10,18,19,27,28

महीने की शुरुआत भौतिक सुखों से युक्त रहेगी। ज्यादातर समय आप आराम में ही बिताने का प्रयास करेंगे। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। आपको व्यवसाय में कुछ अलग अनुभव होंगे जो भविष्य में आपके काम आयेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। तीसरे सप्ताह में आपके ऊपर कार्यभार बढ़ेगा। लेकिन विरोधियों के माध्यम से आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े बुजुर्गों से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। धन की अपेक्षा आप आदर्शों को अधिक महत्व देंगे। व्यापार में आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। आपकी तीक्ष्ण बुद्धि की लोग काफी प्रशन्सा करेंगे।

महीने की शुरुआत में आप किसी लोन या ऋण को लेकर परेशान हो सकते हैं। दूसरे सप्ताह में आपके ऊपर काम का बोझ काफी ज्यादा रहेगा। नया ऋण लेने से आपको बचना चाहिये। विवाहेतर सम्बन्धों को लेकर कोई राज खुल सकता है। इसीलिये इससे आपको पूरी तरह दूरी बनाकर रखनी चाहिये। किसी परिचित के विषय में आपको बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। कई दिनों से लम्बित योजनाओं के पूरे न होने के कारण आपका मन खराब होगा। शेयर मार्केट और सट्टेबाजी से आपको नुकसान हो सकता है। महीने के चौथे सप्ताह में आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिये।

धनु राशिफल | सैजिटेरीयस राशिफल

राशि शुभ दिनाँक1,4,5,9,10,16,18,19,24,25,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,7,12,20,21,30,31

पहले सप्ताह में आप अपने तीव्र गति से अपने काम पूरे करने चाहेंगे। अनचाही परिस्थितियाँ धीरे-धीरे दूर होगी। आप सुरुचिपूर्ण कार्यों को काफी समय देंगे। इससे आप मानसिक और आत्मिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपको अन्य स्रोतों से भी धन लाभ हो सकता है। आप नयी परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं। पुराने लोन को इस माह चुकाने का प्रयास कर सकते हैं। आय अपेक्षा से कहीं ज्यादा बेहतर रहेगी। मंगल के प्रभाव से नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं।

किसी मित्र के साथ गलतफहमी हो सकती है। जो काम आपको पसन्द नहीं है उसके पीछे न पड़ें। दूसरे सप्ताह में आपको धूप और प्रदूषण के कारण आपको श्वाँस सम्बन्धी कुछ परेशानी हो सकती है। उल्टी और दस्त की समस्या होने की भी आशंका है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। ऑफिस में सहयोगी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। सन्तान का व्यवहार रूखा और विचित्र हो सकता है। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये शुभ नहीं रहेगा।

मकर राशिफल | कैप्रीकॉर्न राशिफल

राशि शुभ दिनाँक2,3,7,8,11,12,18,19,21,28,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक4,5,10,14,22,23,25

जो लोग स्थानान्तरण की सोच रहे थे उन्हें अचानक जॉब बदलने के अवसर मिल सकते हैं। महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। कुछ न कुछ अच्छे परिणाम भी आपको मिलते रहेंगे। आपको अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। सूर्य का गोचर परिवर्तन आपको जॉब में उच्च पद दिलवा सकता है। काम का अत्यधिक बोझ होने पर भी आप विचलित नहीं होंगे। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिये अध्ययन बढ़ायेंगे। गूढ़ विषयों के प्रति आप थोड़ी ज्यादा रुचि लेंगे। विरोधियों के ऊपर आप काफी भारी पड़ने वाले हैं। तीसरा और पाँचवा सप्ताह आपके लिये बहुत शुभ रहेगा।

इस माह दूसरा सप्ताह आपके लिये काफी चुनौती युक्त रहने वाला है। गलत सलाह लेने व देने से बचें। साझेदारी वाले कारोबार में सहयोगियों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। आपको दूसरों के विचारों को सम्मान देने की आवश्यकता है। आपके मन में किसी मित्र के प्रति ईर्ष्या के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। जो आपके हितों के लिये नकारात्मक सिद्ध हो सकते हैं। तीसरे सप्ताह में आपके खर्च बढ़ने की आशंका है। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखना बहुत जरूरी है। विपरीत लिङ्ग के जातकों से आपको सावधान रहना चाहिये।

कुम्भ राशिफल | एक्वेरियस राशिफल

राशि शुभ दिनाँक2,3,5,9,10,13,14,21,23,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,9,10,16,18,24,25

महीने की शुरुआत में आपको किसी विपरीत लिङ्गी व्यक्ति से लाभ हो सकता है। प्रथम सप्ताह आपके लिए काफी सामान्य रहेगा। किन्तु दूसरे और तीसरे सप्ताह में आप काफी सक्रिय रहेंगे। मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों से आपको लाभ होगा। प्रेमी जन आपसे शादी की जिद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक बड़ी मजबूत और जिम्मेदार भूमिका निभानी पड़ सकती है। चौथे सप्ताह में आप अपने परिजनों पर धन खर्च कर सकते हैं। उच्च पदों पर विराजमान लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

विवाह आदि से जुड़े कार्यक्रमों के लिये ये महीना उचित नहीं है। पारम्परिक मान्यताओं की अवमानना न करें। अनावश्यक चिन्तन से सिरदर्द और आँखों की भी समस्या हो सकती है। चतुर्थ सप्ताह में सोशल मीडिया के माध्यम से आप भ्रमित हो सकते हैं। पिता और घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। विवाह योग्य सन्तान के विवाह को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। पाँचवे सप्ताह में प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को परेशानी होगी।

मीन राशिफल | पाइसीज़ राशिफल

राशि शुभ दिनाँक4,5,7,8,11,12,16,17,24,25
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,3,9,10,13,14,18,27,28

इस महीने आप कुछ नया अनुसन्धान करने में लगे रहेंगे। व्यापार विस्तार के लिये आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। इसके लिये आप लोन भी ले सकते हैं। अटके हुये धन की आपको प्राप्ति होगी। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से आपको सलाह अवश्य लेनी चाहिये। आपका पूरा ध्यान इस समय सिर्फ आपके करियर के प्रति होना चाहिये। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। राजनैतिक सम्पर्कों का आपको लाभ मिल सकता है। बच्चों की सफलता से मन हर्षित रहेगा। दूसरे सप्ताह में आप अपने प्रेमी के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य महीने के पूर्वार्ध में कर लेना बेहतर होगा।

सूर्य का राशि में गोचर आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। वाहन के रखाव आदि पर आपको काफी धन खर्च करना पड़ेगा। बोलचाल की भाषा में विनम्रता का बनाये रखें। लेकिन दूसरों की चापलूसी न करें। तीसरे सप्ताह में आपको कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिये। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग इस माह थोड़े चिन्तित रहेंगे। धन के मामलों को लेकर पूरे महीने आपको सम्भलकर रहना चाहिये। महीने के मध्य में कुछ तनाव रहेगा।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।


Saptahik Rashifal / साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal साप्ताहिक राशिफल | वीकली प्रेडिक्शन
2024-04-28

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

रविवार, 28 अप्रैल - शनिवार, 04 मई, 2024

मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह शुभ समाचारों से युक्त रहने वाला है। पिछले सप्ताह की मेहनत रँग लायेगी। कारोबार में आपको बिना वजह धन नहीं खर्च करना चाहिये। सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों को मनचाहे शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद है तो उसे दूर करने के लिये यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है। आपका व्यवसाय काफी अच्छा चलेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। सप्ताहान्त में परिवार से जुड़ी किसी परेशानी का निवारण हो सकता है। बुधवार, गुरुवार और शनिवार का दिन सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा धैर्य बनाये रखना होगा। आपको अपना काम विस्तार करने के लिये दूसरों से मदद लेनी पड़ सकती है। अपनी उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। अनमने ढँग से कोई काम न करें। नेत्र पीड़ा के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जोखिम भरे निवेश करते समय थोड़ी सावधानी रखें। सरकारी मामलों में समस्या आने की आशंका है। बच्चों के भविष्य को लेकर माता-पिता चिन्तित हो सकते हैं। रविवार और मंगलवार थोड़े कमजोर दिन हो सकते हैं।

समाधान: सुबह-शाम निम्नलिखित मन्त्र की एक माला का जप करें। नमः शिवाय


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: आपकी लोकप्रियता और व्यवहारिक स्वभाव के कारण व्यवसाय में शानदार लाभ मिलेगा। इस सप्ताह आप ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धन आगमन के नये स्रोत विकसित होंगे। आपको कुछ उपहार भी मिल सकते हैं। सभी कार्य सरलता और सुगमता से पूरे हो जायेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त होने की सम्भावना बन रही है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सप्ताहान्त में आपकी पदोन्नति और आय वृद्धि की सम्भावना बन रही है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। मन में अनावश्यक चिन्ता का भाव रहेगा। वायु विकार के कारण टाँगों में दर्द हो सकता है। थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। शंकालु प्रवृत्ति के कारण जीवनसाथी आपसे नाखुश हो सकते हैं। अति आदर्शवादिता से आपको बचना चाहिये। व्यावसायिक गतिविधियाँ थोड़ी धीमी रहेगी। प्रेम सम्बन्धों के लिये सप्ताह शुभ नहीं है। अपनी व्यक्तिगत बातों को सम्भल कर लोगों से शेयर करें। सोमवार और मंगलवार शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: शनिदेव के मन्त्रों जाप करें। गरीबों को भोजन दान करें।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। शुभचिन्तकों से आपको काफी अच्छी सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर में कुछ पूजा-पाठ आदि मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। युवा जातकों का इस सप्ताह विवाह तय हो सकता है। यदि आप किसी विदेशी संस्था के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो इस दिशा में आपको सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। रविवार और सोमवार आपके लिये शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: मौसम में बदलाव के कारण बुखार जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सहकर्मियों के साथ टकराव बढ़ सकता है। सार्वजनिक सामग्री का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। परिवार के कुछ लोग आपके ऊपर अपने विचारों को लादने का प्रयास करेंगे। लेकिन आपको किसी के प्रभाव में नहीं आना चाहिये। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। माँसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। मंगलवार और बुधवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।

समाधान: गाय को हरी घास खिलाने से लाभ होगा।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: परिस्थितियों का सही तरह से आकलन करने से आपको लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अधिकारियों से नजदीकी सम्बन्धों का आपको लाभ मिल सकता है। आपकी छवि समाज में बहुत ही अच्छी रहने वाली है। सरकारी कार्यों में आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। अपनी कार्य क्षमता का कुशल उपयोग करेंगे। यह सप्ताह आपको सुख देगा और आपकी प्रतिभा को विस्तार मिलेगा। जीवनसाथी आपके करियर, व्यापार और परिवार के मामलों में आपकी काफी मदद करेगा।

अशुभ राशिफल: दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता से आपको नुकसान होगा। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिये। झूठी कल्पनाओं से आपको दूर रहना चाहिये। व्यवसाय में अपने सहयोगियों का ध्यान रखें। आपके स्वार्थी व्यवहार के कारण आपके अच्छे सम्बन्ध भी खराब हो सकते हैं। शुक्रवार को दिनचर्या की अनियमितता के कारण थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे। सप्ताह के अन्तिम दिन विशेष रूप से शुक्रवार और शनिवार का दिन थोड़े हानिप्रद रहेंगे।

समाधान: प्रतिदिन घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह नया व्यवसाय आप शुरू कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में आपको आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। माता-पिता के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों के दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन के निवेश को लेकर नयी योजना बना सकते हैं। मनोरञ्जन आदि में आप रुचि लेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा आपको मार्गदर्शन मिलेगा। बुधवार से लेकर शनिवार तक का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।

अशुभ राशिफल: विदेश से आपको जॉब के नये अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों और परिजनों के बीच अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार में अशान्ति का माहौल हो सकता है। आज आपको पुराना कर्जा लौटाना पड़ सकता है। यौन सम्बन्धों को लेकर थोड़े उदास रहेंगे। स्वजनों से मतभेद हो सकते हैं। बॉस की नजरों में अपनी छवि अच्छी रखें। लोग आपके सद्गुणों के बजाय कमजोरियों को ज्यादा रेखाँकित करेंगे। माँसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो सकती है। ससुराल पक्ष की आपको चिन्ता रहेगी। रविवार और मंगलवार का दिन शुभ नहीं है।

समाधान: गणेश जी की प्रतिदिन दूर्वा अर्पित करके ही घर से काम के लिये निकलें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: नौकरीपेशा लोगों का स्थानान्तरण हो सकता है। मित्रों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें अपना काम निष्ठावान तरीके से करना चाहिये। सन्तान की उन्नति से गर्व की अनुभूति होगी। घर का नवीनीकरण कार्य करवा सकते हैं। व्यवसाय में हिसाब-किताब को पारदर्शी रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से आपको बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। शुक्रवार और शनिवार को बेहतरीन लाभ मिलेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रहेगी। घर का कोई सामान चोरी हो सकता है। लीवर में कुछ परेशानी हो सकती है। आपको आराम अवश्य करना चाहिये। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। घर में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं किन्तु ध्यान रखें की आपके परिजनों को असुविधा न होने दें। धन को लेकर वाद विवाद हो सकता है। विवाह सुख में कमी आ सकती है। गूढ विषयों में आप रुचि ले सकते हैं। किसी के सामने खुलकर उसका विरोध न करें।

समाधान: श्रीविष्णु जी को पीली मिठाई और तुलसीदल का भोग लगायें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये काफी शुभ रहेगी। इस सप्ताह नयी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबारियों को ग्राहकों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन की परेशानियों का निवारण हो सकता है। आपके मितभाषी रवैये के कारण आप अटके हुये मामलों को सुलझा सकते हैं। नव-दम्पति को सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर में कुछ शुभ कार्य हो सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो सप्ताह शुभ है। रविवार और सोमवार काफी अच्छे दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। पड़ोसियों के साथ कहा-सुनी हो सकती है। आपका गुस्सा आपके लिये ही हानिकारक हो सकता है। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को सोच-विचारकर ही लोगों से सम्पर्क बढ़ाना चाहिये। विपरीत लिङ्गी मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गलत आदतों और गलत संगत से दूर रहें। घर के बुजुर्गों से आपको अवहेलना मिल सकती है। विदेश में बसे मित्रों को लेकर आप कुछ चिन्तित से हो सकते हैं। बुधवार को विशेष रूप से सावधान रहें।

समाधान: बुधवार को किसी मन्दिर के पुजारी को अन्न, वस्त्र और खड़ाऊ दान करें।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: आपको ईमेल और फोन कॉल के माध्यम से कोई बड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। युवा जातकों को नयी नौकरी के लिये इन्टरव्यू का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा सोचे हुये कार्य पूरे हो सकते हैं। सूर्य की उत्तम स्थिति आपको व्यापार में विस्तार का भी अवसर प्रदान कर सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। किसी जरूरतमन्द मित्र की सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस कारण से आपको लोग बहुत भला व्यक्ति समझेंगे। कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखें। मंगलवार और बुधवार विशेष रूप से शुभ दिन सिद्ध होने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: रविवार को माइग्रेन और सिरदर्द आपकी कार्यदक्षता को प्रभावित कर सकता है। पिताजी के साथ विचार-विमर्श करके ही कोई नया काम शुरू करें। ज्यादा भाग्यवादी होना इस समय आपके लिये बहुत हितकर नहीं है। किसी को भी बिना माँगे सलाह देने से बचें। छात्रों को इस दौरान बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। किसी बाहरी व्यक्ति को निजी बातों और मामलों में घुसने न दें। गुरुवार से शनिवार तक आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिये।

समाधान: शिवजी को नित्य 7 बेलपत्र और धतूरे का फल अर्पित करें।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: यह पूरा सप्ताह आपके लिये भाग्यशाली रहने वाला है। मानसिक रूप से काफी सुकून का अनुभव करेंगे। जो भी काम शुरू करेंगे उसे परिणाम तक अवश्य पहुँचायेंगे। सामाजिक कार्य करने की आप में इच्छा जागृत होगी। आपको विभिन्न संस्थानों से सम्मान और प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हो सकता है। किसी बड़े अनुबन्ध पर आप हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम इस सप्ताह आपको मिलेगा। साझेदारी में किये जा रहे व्यापार से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ सुखद समय बितायेंगे। सोमवार और शनिवार का दिन काफी शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपका राशि स्वामी शत्रु राशि वृषभ में गोचर करेगा। किसी को भी अपने राज की बातें न बतायें। रिश्तों में कड़वाहट आ गयी हो तो उसे दूर करने का प्रयास करें आपको सफलता मिलेगी। शत्रु और विरोधी आपसे ईर्ष्या वश आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। इसीलिये सभी पक्षों पर सीधी नजर बनाये रखें। लोगों पर अपनी बातों को मनवाने को लेकर दबाव न बनायें। सप्ताह के मध्य में घर का माहौल कुछ कलह युक्त हो सकता है।

समाधान: श्री हनुमान जी के मन्दिर में राम नाम का चोला और सिन्दूर चढ़ायें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में कर्मचारी वर्ग आपके प्रति काफी निष्ठावान रहेगा। कारोबार में ग्राहकों को रिझाने के लिये किसी स्कीम की घोषणा कर सकते हैं। आपकी महत्वाकांक्षायें बढ़ सकती हैं। मित्रों के साथ पारिवारिक मिलन समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको धन कमाने के अवसर मिलेंगे। आपको शुभ चिन्तकों से सलाह अवश्य लेनी चाहिये। सप्ताह का मध्य आपके लिये विशेष रूप से काफी शुभ रहने वाला है। मंगलवार और बुधवार विशेष शुभ दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर स्वयं को सिद्ध करने का दबाव रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफी धीमी रहेगी। सम्भव है की कोई भी काम आपके मनोनुकूल न हो। लेकिन आप मार्ग अवश्य खोज लेंगे। आय के साथ-साथ खर्चे भी लगे ही रहेंगे। हथेली और पैरो में जलन की समस्या हो सकती है। उच्चाधिकारी आपको कोई मुश्किल काम सौंप सकते हैं। किसी बुजुर्ग परिजन की चिन्ता होने की आशंका है। रविवार और शनिवार का दिन अशुभ रहेगा।

समाधान: नहाने वाले जल में गङ्गाजल की एक बूँद और दो-चार दाने तिल डालकर नहायें।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: पुराने और जीर्ण रोगों से आपको छुटकारा मिल सकता है। इस सप्ताह आप भोग-विलास को काफी महत्व देने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आप काफी रुचि लेंगे। ग्रह स्थितियाँ नौकरी बदलने के लिये आपको प्रेरित कर सकती हैं। धार्मिक यात्रा को लेकर योजना बना सकते हैं। शत्रुओं पर आप विजयी रहेंगे। गुरु का गोचर परिवर्तन आपको कार्यक्षेत्र में सफलता देगा।

अशुभ राशिफल: बच्चों के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में आप ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। पेट से सम्बन्धित कुछ समस्या हो सकती है। इसीलिये बिना तला-भुना और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। यदि स्वास्थ्य समस्या है तो आपको चिकित्सक से सलाह अवश्य लेनी चाहिये। आपको भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिये। टालमटोल करने की प्रवृत्ति के कारण बिजनेस क्लाइंट्स आपसे छूट सकते हैं। मंगलवार और बुधवार को आपके काम बिगड़ सकते हैं।

समाधान: सूर्य को नित्य अर्घ्य अर्पित करें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये विशेष शुभदायी रहेगी। धर्म-कर्म में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बिगड़े हुये मामलों को सुलझाने का करने का अवसर आपको मिलेगा। इससे आपकी यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन काफी सन्तोषप्रद रहेगा। पदोन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिये आवेदन कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। बुधवार तक का समय आपके लिये शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: प्रेमी जन के साथ झगड़ा हो सकता है। उधार धन के लेन-देन से आपको नुकसान हो सकता है। कानूनी जटिलताओं के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकता है। शिक्षा सम्बन्धी रुकावटों के कारण परेशानी आ सकती है। जिनसे आप मदद की उम्मीद रखेंगे वे मौके पर आपको धोखा दे सकते हैं। शरीर में बोझ और थकावट रहेगी। भविष्य को सुधारने के लिये यत्न करने होंगे। व्यापारिक यात्रा के दौरान थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। सप्ताहान्त काफी कमजोर हो सकता है।

समाधान: विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।


ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


Auspicious Day / त्यौहार
पञ्चाङ्ग 23-04-2024
2024-04-27


Vikat Sankashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा विधि, चंद्र दर्शन की अवधि और महत्व

Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: भगवान गणेश को समर्पित विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन आपको किस विधि से पूजा करनी चाहिए और इस दिन चंद्र दर्शन का समय क्या होगा, आइए जानते हैं विस्तार से।
हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत 2024 में 27 अप्रैल को रखा जाएगा। विकट संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से अगर इस दिन गणेश जी की पूजा की जाए तो जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं इस व्रत के प्रभाव से शुभ-मांगलिक कार्यों में भी आपको सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा की विधि क्या है और इस दिन चंद्र दर्शन का समय क्या रहेगा।
विकट संकष्टी चतुर्थी पूजा-विधि
इसके बाद आप गणेश स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। अगर स्तोत्र का पाठ करना संभव न हो तो, नीचे दिए गए मंत्रों का जप करें।
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
एकदन्ताय शुद्घाय सुमुखाय नमो नमः ।
प्रपन्न जनपालाय प्रणतार्ति विनाशिने॥
एकदंताय विद्महे। वक्रतुण्डाय धीमहि।
तन्नो दंती प्रचोदयात।।
गजाननं भूत गणादि सेवितं,
कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम् ।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्,
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम् ॥
इन मंत्रों का जप करने के बाद अंत में गणेश जी की आरती आपको करनी चाहिए, इसके बाद भगवान गणेश को भोग लगाने के बाद पूजा का समापन करें।
चंद्र दर्शन की अवधि
विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन का भी बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने से चंद्र दोष दूर होता है। चंद्र दर्शन के लिए सबसे शुभ समय 27 अप्रैल की रात्रि को 10 बजकर 30 मिनट से ग्यारह बजे तक होगा।
91 ⁨092161 24444⁩


World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

1 मई बुधवार- कालाष्टमी , बुधाष्टमी व्रत , महाराष्ट्र दिवस , मई दिवस, 4 मई शनिवार - वरुथिनी एकादशी , वल्लभाचार्य जयंती, 5 मई रविवार - प्रदोष व्रत, 6 मई सोमवार - मास शिवरात्रि, 7 मई मंगलवार - रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती, 8 मई बुधवार - अमावस्या, 9 मई गुरुवार- चंद्र दर्शन , चैत्र नवरात्री, 10 मई शुक्रवार- मातंगी जयंती , परशुराम जयंती , अक्षय तृतीय , रोहिणी व्रत, 11 मई शनिवार- वरद चतुर्थी, 12 मई रविवार - सूरदास जयंती , मातृ दिवस, 13 मई सोमवार- सोमवार व्रत , षष्टी, 14 मई मंगलवार- गंगा सप्तमी , वृषभ संक्रांति, 15 मई बुधवार- बगलामुखी जयंती , दुर्गाष्टमी व्रत , बुधाष्टमी व्रत, 17 मई शुक्रवार- सीता नवमी, 19 मई रविवार- मोहिनी एकादशी, 20 मई सोमवार- प्रदोष व्रत , सोम प्रदोष व्रत , परशुराम द्वादशी, 21 मई मंगलवार- नृसिंह जयंती, 23 मई गुरुवार- पूर्णिमा व्रत , पूर्णिमा , कूर्म जयंती , बुद्ध पूर्णिमा (बुद्ध जयंती) , सत्य व्रत , सत्य व्रत, 24 मई शुक्रवार- नारद जयंती, 26 मई रविवार- संकष्टी गणेश चतुर्थी, 30 मई गुरुवार- कालाष्टमी

Our Services

Astrology Anual Chart (Varshphal)
Astrology Anual Chart (Varshphal)
Price: $ 12.50 $ 18.75 33 %Off
Take an  Appointment With Aacharya by Audio Call
Take an Appointment With Aacharya by Audio Call
Price: $ 6.25 $ 12.50 50 %Off
Numerology Kundli & Name Correction
Numerology Kundli & Name Correction
Price: $ 23.75 $ 38.75 39 %Off
Take an appointment Counseling With Aacharya by Video Call
Take an appointment Counseling With Aacharya by Video Call
Price: $ 12.50 $ 25.00 50 %Off
Maha Vaastu Consultation
Maha Vaastu Consultation
Price: $ 61.25 $ 87.50 30 %Off
Take an Appointment Counseling With Aacharya in Person
Take an Appointment Counseling With Aacharya in Person
Price: $ 18.75 $ 37.50 50 %Off

Buy Our Products

Yellow Citrine Small Tree / पीला सिट्रीन छोटा पेड़
Price: $ 2.51 $ 3.75 33 %Off
Selenite Round Angel Plate For Healing / सेलेनाइट गोल देवदूत प्लेट उपचार के लिए
Price: $ 6.88 $ 13.75 50 %Off
Emerald Stone / पन्ना स्टोन
Price: $ 87.50 $ 125.00 30 %Off
Three Face Natural Rudraksha / तीन मुखी प्राकृतिक रुद्राक्ष
Price: $ 5.64 $ 11.25 50 %Off
Bloodstone Heart Pendant / ब्लडस्टोन हार्ट लटकन
Price: $ 3.75 $ 6.25 40 %Off
yellow sapphire ( पुखराज) Sagittarius Sign / धनु राशि
Price: $ 2.51 $ 3.75 33 %Off
ROSE QUARTZ STONE PYRAMID / रोज क्वार्ट्ज़ स्टोन पिरामिड
Price: $ 5.63 $ 11.25 50 %Off
Green Aventurine Original Small Beads Diamond Cut Stylish Haar Mala | Astro Acharya Deeppak
Price: $ 38.75 $ 75.00 48 %Off
Sun For Fame / सूर्य प्रसिद्धि के लिए
Price: $ 12.49 $ 24.99 50 %Off
Sodalite Small Tree / सोडालाइट छोटा पेड़
Price: $ 2.51 $ 3.75 33 %Off
Gomati Chakra / गोमती चक्र
Price: $ 3.76 $ 5.63 33 %Off
Yellow Citrine Lucky Angel / पीला सिट्रीन भाग्यशाली एंजल
Price: $ 6.26 $ 12.50 50 %Off

Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

Testimonials

सही दिशा में लगाये अपनी Energy. Acharya Bhagyaraj will Suggest you about Your Career.
Make Your Bright Future With Easy & Simple Remedies सुनेहरा भविष्य बनाये ज्योतिष उपायों द्वारा
1000 Above Satisfy Clint Getting Benefits from Us Best Aatrologer, Numerologist, Vastu Consultant.
No 1 Astrologer ज्योतिष द्वारा पाये अपनी सभी समस्याओं का समाधान। जिसे होगा ज्ञान वही करेगा समाधान।
You can also get Benefits by Astrology & Numerology, my 1000 Above Clint Happy with us
Remedy always very Powerful. You can increase your buisness by Remedy

Achievements

Chief Minister Vasundhara Raje Scindia Ji, राजस्थान की 2 बार मुख्यमंत्री रही श्री मति वसुन्धरा राजे सिंधिया जी
आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार is the Senior Member, National Executive, RSS
Best Punjabi Actor, Singer, Lyricist Hobby Dhaliwal ji
Minister of State for External Affairs Sm Meenakshi Lekhi ji, Member of Parliament
Congrats India 🇮🇳 Vikas Thakur Winning Silver Medal in Common Wealth Games 2022.
IPS officer R N Dhoke ji (ADGP) Delhi additional director general of police, Ex Police Comissiner Ldh
Minister Ruby Sahota Of Canada with me 🍁 & She is with Justin Trudeau Prime Minister Of Canada 🇨🇦
Great Punjabi Singer Hans Raj Hans Ji a recipient Honour of Padma Shri Award
Bollywood Actor Vindu Dara Singh S/O Dara Singh who ACT of Hanuman ji in Ramayan
A C P Gurjeet Singh ji
Great Singer Lakhbir Singh Lakha ji In My Office He Sung many Mata Rani ji Bhet
DGP Chander Shekhar ji IPS & Director Sport UT Candigarh
IAS Officer Sucha Ram Ladhar ji also Ex Director of PSIDC
D.I.G Mumbai Hatender Tandan Actor in Serial Chhoti Sardarni in my office
Cabinet Minister Of India Som Prakash ji
Best Actress Krishna Mukherjee in Serial Nagin Kuchh to Hai & Ye Hai Mohabbatein
S.H.O Krishan Gopal ji Came at my Home for giving Me Wishes at My Birthday
Arjun Ram Meghwal ji Minister of State for Parliamentary Affairs & Culture. Meghwal ji formerly served as Chief Whip and Minister of State
Punjabi Comedy Actor Khayali
Best Actress Krishna Mukherjee ( Alia ) in Serial Ye Hai Mohabbatein
Punjabi Actor Ravneet Singh in Movie jat vs ielts
Senior RSS Pracharak Indresh Kumar ji
Alok Muni Ji
S H O Vijay Kumar ji

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
RazorPay
payu